प्रशासनिक खबरें
27 Apr, 2026

भोपाल में फार्म हाउस संचालकों को अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त चेतावनी

भोपाल के ईटखेड़ी क्षेत्र में फार्म हाउस और मैरिज गार्डनों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बैठक कर संचालकों को दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

भोपाल, 27 अप्रैल,

भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में स्थित फार्म हाउस और मैरिज गार्डनों में संभावित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी है। इसी अभियान के तहत सोमवार को थाना ईटखेड़ी परिसर में क्षेत्र के सभी फार्म हाउस संचालकों की विशेष बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशों के तहत संपन्न हुई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी ईटखेड़ी के मार्गदर्शन में संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में थाना प्रभारी सहित पुलिस अमला भी मौजूद रहा और सभी को नियमों के पालन को लेकर सख्त संदेश दिया गया।

बैठक के दौरान स्पष्ट किया गया कि फार्म हाउस एवं मैरिज गार्डन में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही सभी संचालकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि खसरा-खतौनी, डायवर्सन अनुमति, टीएनसीपी स्वीकृति, गुमास्ता तथा जीएसटी पंजीयन जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन स्थिति में उपलब्ध हों।

इसके अतिरिक्त संचालक, प्रबंधक और सुरक्षा कर्मियों का पूर्ण सत्यापन कराने, परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कम से कम 30 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, प्रत्येक बुकिंग का पूरा विवरण संधारित करने तथा बुकिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान और आयोजन से जुड़ी जानकारी दर्ज रखने को भी अनिवार्य किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़