नई दिल्ली, 08 अप्रैल।
श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की ओर से आयोजित 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष और महिला वर्ग) टूर्नामेंट में हंसराज कॉलेज, गार्गी कॉलेज और स्टनर अकादमी ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
महिला वर्ग के पहले मुकाबले में हंसराज कॉलेज ने कठिन संघर्ष के बाद मैत्रेयी कॉलेज को 55-51 से पराजित किया। इस रोमांचक मैच में हंसराज कॉलेज की नव्या ने बेहतरीन खेल दिखाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
महिला वर्ग के दूसरे मुकाबले में गार्गी कॉलेज ने मिरांडा हाउस पर 47-23 से एकतरफा जीत हासिल की। इस मैच में गार्गी कॉलेज की कामाक्षी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पुरुष वर्ग में स्टनर अकादमी ने रामजस कॉलेज को 67-60 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में स्टनर अकादमी के अजय राठी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट में सभी टीमों ने प्रतिस्पर्धात्मक खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक बने रहे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और बास्केटबॉल के स्तर को बढ़ावा देना है।


.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


