अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
08 Apr, 2026

बैडमिंटन में भारतीय स्टार आयुष शेट्टी का जोरदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश

आयुष शेट्टी ने दमदार खेल दिखाते हुए हांगकांग ओपन 2025 विजेता ली शी फेंग को हराया और प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर भारत का मान बढ़ाया।

बीजिंग, 08 अप्रैल

भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शानदार खेल दिखाते हुए वर्ल्ड नंबर-7 और हांगकांग ओपन 2025 के विजेता ली शी फेंग को सीधे सेट में 21-13, 21-16 से पराजित कर बड़े उलटफेर को अंजाम दिया। इस जीत के साथ आयुष प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे।

पहले सेट में ली शी फेंग ने तेज शुरुआत की, लेकिन आयुष ने 4-4 पर बराबरी कर ली। मुकाबला 7-7 तक कड़ा रहा, फिर भारतीय खिलाड़ी ने पकड़ बना ली और आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार अंक जुटाए। पहले सेट को आयुष ने 21-13 से अपने नाम किया।

दूसरे सेट की शुरुआत में चीनी खिलाड़ी ने बढ़त बनाई, लेकिन आयुष ने बार-बार स्कोर बराबर किया। 13-13 के बाद उन्होंने लगातार छह अंक लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और 21-16 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला कुल 51 मिनट तक चला।

भारत ने एशियन चैंपियनशिप में अब तक दो स्वर्ण पदक जीते हैं—1965 में दिनेश खन्ना ने पुरुष एकल और 2023 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल में खिताब।

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारत की टीम:

पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, एच एस प्रणयपुरुष युगल: हरिहरन अम्साकरुनन-एम आर अर्जुन, पृथ्वी के आर-साई प्रतीक केमहिला एकल: पीवी सिंधु, मालविका बंसोड़, उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मामहिला युगल: कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी, प्रिया कोंजेंगबाम-श्रुति मिश्रा, अश्विनी भाट के-एस गौतममिक्स्ड डबल्स: ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो, रोहन कपूर-रुत्विका शिवानी, आशिथ सूर्या-अमृता प्रमुथेश

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़