उत्तराखंड
08 Apr, 2026

तेजस तिवारी बने सबसे कम उम्र के फाइड-रेटेड शतरंज खिलाड़ी

युवा शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया, जिससे उनकी कम उम्र में फाइड-रेटेड खिलाड़ी बनने की उपलब्धि की पुष्टि हुई।

हल्द्वानी, 08 अप्रैल।

युवा शतरंज प्रतिभा तेजस तिवारी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तेजस को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड से आधिकारिक प्रमाणपत्र मिला है। यह प्रमाणपत्र उन्हें जून 2023 में केवल 5 वर्ष, 5 महीने और 7 दिन की उम्र में सबसे कम उम्र के एफआईडीई-रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने के रिकॉर्ड के लिए दिया गया।

हालांकि प्रमाणपत्र जून 2024 में जारी हुआ था, लेकिन तेजस को यह अप्रैल 2026 में मिला, जिससे उनकी उपलब्धि की औपचारिक पुष्टि हो गई। तेजस ने केवल 3.5 वर्ष की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था और कम उम्र में ही अपने बेहतरीन खेल से देश-विदेश में पहचान बनाई। इससे पहले वर्ष 2024 में उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गिनीज बुक का प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया था।

वर्तमान में तेजस तिवारी हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं और लगातार अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर फैला दी है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़