पश्चिम बंगाल
06 May, 2026

भवानीपुर में संगठन विस्तार की तैयारी, शिशिर अधिकारी बोले जनता की सेवा रहेगी प्राथमिकता

पूर्व मेदिनीपुर में शिशिर अधिकारी ने भवानीपुर में पार्टी कार्यालय उद्घाटन और संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए जनता की सेवा को प्राथमिकता बताया।

पूर्व मेदिनीपुर, 06 मई। 

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी ने कहा है कि उनके पुत्र शुभेंदु अधिकारी की भवानीपुर में विजय के बाद वह स्वयं वहां पहुंचकर पार्टी कार्यालय के उद्घाटन में शामिल होंगे और क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए लोगों की सेवा करेंगे।

88 वर्षीय शिशिर अधिकारी ने कहा कि जिस क्षेत्र से कोई जनप्रतिनिधि निर्वाचित होता है, वहां की जनता की सेवा करना उसका प्रमुख दायित्व होता है। उन्होंने बताया कि भवानीपुर में जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए जल्द ही पार्टी कार्यालय की शुरुआत की जाएगी।

पूर्व सांसद शिशिर अधिकारी ने कहा कि वह शीघ्र ही भवानीपुर का दौरा करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आयु 88 वर्ष हो चुकी है, ऐसे में वह चुनाव लड़कर जनप्रतिनिधि नहीं बन सकते, लेकिन जनता की सेवा के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के अनुभवी नेता शिशिर अधिकारी लंबे समय तक कांथी नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर रहे हैं। वह 2009 से 2024 तक कांथी लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे और केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें स्पष्ट संदेश दिया है। उनके अनुसार जनता से दूरी बनाकर और प्रशासन के सहारे राजनीति करने का परिणाम चुनाव में सामने आया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़