पश्चिम बंगाल
06 May, 2026

चुनाव के बाद भांगड़ में तनाव जारी, हिंसक घटनाओं से माहौल गर्माया

दक्षिण 24 परगना के भांगड़ क्षेत्र में चुनाव के बाद भी तनाव और हिंसा की घटनाएं जारी हैं, जहां विभिन्न इलाकों में कार्यालय कब्जे और हमलों के आरोप सामने आए हैं।

दक्षिण 24 परगना, 06 मई। 

दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के बाद भी राजनीतिक तनाव और अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। आईएसएफ के चेयरमैन नौशाद सिद्दीकी ने दूसरी बार चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार देर शाम अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

स्थानीय स्तर पर भांगड़, कैनिंग और सोनारपुर क्षेत्रों में भाजपा और आईएसएफ समर्थकों पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों पर कब्जा करने और तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए गए हैं। कैनिंग पूर्व सीट से तृणमूल उम्मीदवार बहारुल इस्लाम की जीत के बावजूद जीवनतला क्षेत्र में तृणमूल नेता शौकत मोल्ला के कार्यालय और उनके फैन क्लब के दफ्तर पर आईएसएफ समर्थकों के कब्जे का आरोप सामने आया है, वहीं शौकत मोल्ला का संपर्क फोन भी बंद बताया जा रहा है।

मंगलवार को निमकुड़िया गांव में भी हिंसा की घटना दर्ज की गई। आरोप है कि तृणमूल का झंडा नहीं हटाने पर 50 से 60 आईएसएफ समर्थकों ने हाकिम अली मोल्ला के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें हाकिम अली और उनकी पत्नी आयशा बीबी को गंभीर रूप से पीटा गया। इस हमले में आयशा बीबी और उनके पुत्र फरीद अली मोल्ला के सिर में चोटें आईं, वहीं एक अन्य पुत्र फिरोज मोल्ला पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है।

इसके अतिरिक्त मंगलवार देर शाम शांकशहर और चालताबेड़िया क्षेत्रों में कई घरों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत भी सामने आई। काठालिया बस स्टैंड पर दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश के दौरान विजयगंज बाजार थाने की पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया।

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले इसी भांगड़ क्षेत्र में तृणमूल नेता रज्जाक खां की हत्या की घटना भी सामने आई थी। साथ ही न्यू टाउन से सटे हाथीशाला, कुलबेड़िया और जिरानगाछा क्षेत्रों में भी तृणमूल के पार्टी कार्यालयों पर कब्जे के आरोप आईएसएफ समर्थकों पर लगाए गए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़