दक्षिण सालमारा, 06 मई।
दक्षिण सलमारा-मानकाचार जिले में फकीरगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर देर रात की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फकीरगंज थाना क्षेत्र में बीती रात विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें ड्रग्स तस्करी से जुड़े दो आरोपितों को पकड़ा गया। दोनों पर लंबे समय से नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई में शामिल होने का संदेह था।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इकबाल हुसैन और गजीबुर रहमान के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 144.55 ग्राम ड्रग्स बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा सके।





.jpg)



