पश्चिम बंगाल
06 May, 2026

अशोकनगर में भाजपा का अनोखा ‘छन्नी विरोध’, राजनीतिक तनाव के बीच प्रदर्शन

उत्तर 24 परगना के अशोकनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा और अराजकता के आरोपों के बीच अनोखे तरीके से ‘छन्नी विरोध’ कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

उत्तर 24 परगना, 06 मई। 

उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में मंगलवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता हाथ में चाय की छन्नी और सिर पर भगवा अबीर लगाए नजर आए, जिससे पूरे इलाके में लोगों की उत्सुकता और हैरानी देखने को मिली।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कई स्थानों पर हिंसा, तोड़फोड़ और अवैध कब्जे की घटनाएं बढ़ी हैं। उनका आरोप है कि कुछ अन्य दलों से जुड़े लोग रातोंरात भाजपा में शामिल होकर इलाके का माहौल बिगाड़ रहे हैं और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी स्थिति के विरोध में कार्यकर्ताओं ने “छन्नी विरोध” प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जिस प्रकार छन्नी से अनावश्यक चीजों को अलग किया जाता है, उसी प्रकार पार्टी में शामिल हुए संदिग्ध तत्वों की पहचान कर उन्हें अलग करने का संदेश दिया जा रहा है।

यह प्रदर्शन अशोकनगर चौरंगी मोड़ इलाके में आयोजित किया गया, जहां स्थानीय नेताओं ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित कराया है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

इधर हाबरा क्षेत्र में भी राजनीतिक तनाव की स्थिति बनी हुई है, जहां भाजपा उम्मीदवार देवदास मंडल ने तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योतिप्रिय मल्लिक को पराजित किया है। इसके बाद तृणमूल से जुड़े कई लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं, और आरोप है कि इनमें से कुछ लोग भाजपा का झंडा लेकर तृणमूल कार्यालयों पर कब्जा कर अशांति फैलाने में लगे हैं।

नवनिर्वाचित विधायक ने हाबरा थाने के सामने उपस्थित होकर स्पष्ट चेतावनी दी कि इस तरह की घटनाओं में असली भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई भूमिका नहीं है और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़