श्रीनगर, 06 मई।
डल झील में हाउसबोट में ठहरने के दौरान एक अमेरिकी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। यह घटना बुधवार को सामने आई, जिससे क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान जॉन डेविड एंडरसन के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी जूडिथ ऐनी मैक्कार्थी के साथ कश्मीर घूमने आए थे। बताया गया कि रात के समय उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई और उनकी हालत बिगड़ गई।
स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र 83 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।




.jpg)




