भोपाल, 14 अप्रैल।
भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को सम्मानपूर्वक नमन किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में सबसे पहले लिली टॉकीज़ चौराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित प्रतिमा पर भी कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया। दोनों स्थानों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।
इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर प्रवीण सक्सेना ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के मजबूत पक्षधर थे। उनके विचार आज भी देश को संविधान की मूल भावना न्याय, समता और बंधुत्व के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, महेंद्र जोशी, भूपेंद्र गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव, जेपी धनोपिया और आनंद तरण सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









.jpg)
.jpg)

