भोपाल, 15 अप्रैल।
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और निर्मला भूरिया ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपने क्षेत्र और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्रियों के समक्ष रखे। मंत्रियों ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे कई शिकायतों का तत्काल समाधान हो सका। जिन मामलों का तुरंत निपटारा संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को अग्रेषित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
मंत्रियों ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता और शासन के बीच सेतु बनकर ईमानदारी से समस्याओं को आगे रखें, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने इस पहल की सराहना की, जिसमें सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की गई।




.jpg)

.jpg)





.jpg)

.jpg)