सिलीगुड़ी, 08 अप्रैल।
सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट को शहर को नशामुक्त बनाने की दिशा में मंगलवार देर रात महत्वपूर्ण सफलता मिली, जब दक्षिण दिनाजपुर से ब्राउन शुगर तस्करी करने आए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
एनजेपी थाने की पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनबत्ती मोड़ इलाके में घेराबंदी कर आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान आरोपित शाहजहां सरकार के बैग से करीब 600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस अभियान में एनजेपी थाने के आईसी रंजन दास भी मौजूद रहे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बस से दक्षिण दिनाजपुर से सिलीगुड़ी आया था और वह मादक पदार्थों को शहर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अब पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश तेज कर दी गई है।










.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)