नागरिक समस्याएँ
08 Apr, 2026

छात्राओं की सुरक्षा पर एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन, शराब दुकान पर पथराव

भोपाल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीपी ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया और शराब दुकान पर पथराव कर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

भोपाल, 08 अप्रैल 2026।

भोपाल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर विरोध बुधवार को उग्र रूप ले लिया। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास कॉलेजों के पास संचालित शराब दुकान के खिलाफ बड़ी संख्या में छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम, पथराव और पुलिस के साथ झड़प जैसी घटनाएं देखने को मिलीं।

बुधवार दोपहर में एबीवीपी के कार्यकर्ता पॉलिटेक्निक चौराहे पर एकत्र हुए और राजा भोज सेतु से लेकर चौराहे तक मार्ग जाम कर दिया। अचानक हुए प्रदर्शन से यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब उन्होंने शराब दुकान के बोर्ड और परिसर पर पथराव किया। दुकान पर नुकसान पहुँचाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रयास किया, लेकिन पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई।

एबीवीपी की शालिनी वर्मा ने बताया कि संबंधित शराब दुकान एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और एसवी को-एड कॉलेज के 100 मीटर दायरे में संचालित हो रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप भी लगाए।

संगठन ने कहा कि इलाके में हाल ही में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं और शराब के नशे में असामाजिक तत्व उन्हें निशाना बनाते हैं। इसी कारण सुरक्षा की गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है।

एबीवीपी का कहना है कि पहले उन्होंने शांतिपूर्ण ज्ञापन देकर शराब दुकान हटाने की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर आंदोलन उग्र करना पड़ा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें शराब दुकान को तत्काल हटाने, क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने और सुरक्षित आवागमन के लिए ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई।

एसडीएम भुवन गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा के बाद आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भी कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़