देवरिया, 14 अप्रैल।
कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को मंगलवार को दबोच लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल को गाजीपुर जनपद के जखनिया थाना क्षेत्र निवासी शैलेश यादव ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर अवगत कराया था कि वह 10 अप्रैल को अपनी मोटरसाइकिल से कुशीनगर से घर लौट रहे थे, तभी सोंदा क्षेत्र के पास विश्राम के दौरान उन्हें नींद आ गई और उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी कर लिया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
इसी प्रकरण में आज देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास उपनिरीक्षक शुभम कुमार पाठक, कांस्टेबल जियालाल तथा कांस्टेबल चंदन मौर्य की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जनपद अंतर्गत जीरादेई थाना क्षेत्र के जमापुर गांव निवासी मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली के रूप में हुई है। उसके पास से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। मामले में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









.jpg)
.jpg)


