मध्य प्रदेश
25 May, 2026

दतिया में रेलवे रास्ता बंदी पर विरोध, कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

दतिया रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित रास्ता बंदी के विरोध में कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आवागमन मार्ग सुरक्षित रखने की मांग की है।

दतिया, 25 मई ।

दतिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के समीप स्थित कई कॉलोनियों के रहवासियों ने सोमवार को प्रस्तावित रास्ता बंदी के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कलेक्टर स्वप्रिल वानखड़े को ज्ञापन सौंपते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा एकमात्र आवागमन मार्ग को बंद नहीं किए जाने की मांग उठाई।

रामनगर डेरा, पीताम्बरा कॉलोनी, विला कॉलोनी और मिश्रा कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन पुराने रास्ते को बंद करने की तैयारी कर रहा है। लोगों का आरोप है कि यदि यह मार्ग बंद हुआ तो एक हजार से अधिक लोगों के सामने आने-जाने का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

रहवासियों के अनुसार संबंधित मार्ग वर्षों पुराना है और इसका उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। नए रेलवे स्टेशन निर्माण के दौरान टिकट घर के पास एक वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया था, जिससे वर्तमान में कॉलोनीवासियों के साथ आसपास के ग्रामीण भी आवाजाही कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि अब रेलवे विभाग इसी मार्ग को बंद करने की तैयारी में जुटा है। मौके पर गिट्टी, रेत और ईंटें जमा किए जाने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है और लोगों ने इसे रास्ता बंद करने की तैयारी बताया है।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि रास्ता बंद होने की स्थिति में स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों और शासकीय कर्मचारियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए और आमजन की सुविधा को देखते हुए आवागमन का मार्ग सुरक्षित रखा जाए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़