नागरिक समस्याएँ
25 May, 2026

गांधीनगर से 13 वर्षीय बालिका का अपहरण, इलाके में हड़कंप

गांधीनगर के लूखेड़ी गांव से 13 वर्षीय बालिका के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस सीसीटीवी व पूछताछ के आधार पर जांच में जुटी है।

गांधीनगर, 25 मई ।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लूखेड़ी से 13 वर्षीय बालिका सांवरी बांसल के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका का अपहरण किया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है, जब बालिका घर से लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

मां राधा बांसल की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और साथ ही रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि बालिका का पता लगाया जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़