भोपाल, 25 मई ।
अशोक गार्डन थाना क्षेत्र की कोलू कॉलोनी गीत नगर में एक 60 वर्षीय वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार कालूराम अठवार नामक वृद्ध ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ कर कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।








.jpg)


.jpg)



