राजनीति
25 May, 2026

उड़ान से पहले डिप्टी सीएम के विमान में खराबी, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा

मुरादाबाद एयरपोर्ट पर टेक ऑफ से पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के विमान के इंजन में खराबी आने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना किया गया।

मुरादाबाद, 25 मई ।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के राजकीय विमान में टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी सामने आने से हड़कंप मच गया। मूंढापांडे क्षेत्र स्थित हवाई अड्डे पर विमान के इंजन में अचानक गड़बड़ी आने और धुआं निकलने के बाद पायलट ने तत्परता दिखाते हुए उपमुख्यमंत्री समेत स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

उपमुख्यमंत्री सोमवार को मुरादाबाद दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संभल और अमरोहा में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह संभल से मुरादाबाद के मूंढापांडे स्थित हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से उन्हें राजकीय विमान के जरिए लखनऊ रवाना होना था।

बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के बी-200 विमान में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उनके सुरक्षाकर्मी और स्टाफ सवार हो चुके थे। टेक ऑफ से ठीक पहले रनवे पर विमान के एक इंजन ने अचानक काम करना बंद कर दिया। कुछ ही देर में इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों में हलचल मच गई।

स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और उपमुख्यमंत्री समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई। बाद में उपमुख्यमंत्री अपने सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ के साथ कार से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और सभी लोग सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी है और खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़