धार, 25 मई ।।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार प्रवास के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिले में भोजशाला लोक और भोज शोध संस्थान की स्थापना की जाएगी, जिससे क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को नया स्वरूप मिलेगा।
उन्होंने भोजशाला आंदोलन में शहीद हुए तीन बलिदानियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की और मंच पर शहीदों के परिवारों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने भोजशाला मंदिर में माँ वाग्देवी के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक उत्साह के साथ की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भोजशाला से जुड़े निर्णय सामने आए हैं और अब क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने धार के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह गया था, लेकिन अब इसे नई गति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा नए संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया तथा लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया और प्रदेश में चल रहे जल संरक्षण कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हुआ और यह दिन उत्सव जैसा प्रतीत हुआ, जैसे विभिन्न पर्व एक साथ मनाए जा रहे हों।






.jpg)


.jpg)





