मध्य प्रदेश
25 May, 2026

डायल-112 की तत्परता से परिवार से मिली सात साल की मासूम, रास्ता भटकने पर पुलिस बनी सहारा

अशोकनगर में घर का रास्ता भटक गई सात वर्षीय बालिका को डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया।

भोपाल, 25 मई ।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से घर का रास्ता भटक गई सात वर्षीय बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय पर पुलिस सहायता मिलने से बच्ची सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सकी।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के चिंताहरण मंदिर, आरोन रोड के पास एक छोटी बच्ची अकेली घूम रही है और वह अपने घर का रास्ता भूल गई है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक रामभरोसे भार्गव और पायलट धर्मेंद्र शर्मा ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया। पुलिस जवानों ने उससे आत्मीयता से बातचीत कर जरूरी जानकारी जुटाई। पूछताछ के दौरान बालिका ने अपने गांव और पिता का नाम बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

बच्ची द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर डायल-112 टीम ने संबंधित गांव में संपर्क कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई और उन्हें थाने बुलाया। आवश्यक पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बच्ची को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने डायल-112 सेवा और पुलिस जवानों के प्रति आभार जताया। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़