जोधपुर, 02 मई।
जोधपुर जिले के चिरढाणी गांव में जमीन के सीमांकन को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। झगड़े को सुलझाने गए व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वे घायल को लेकर पीपाड़ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें डरा-धमका कर रवाना कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में पक्षपाती रुख अपनाया और उचित कार्रवाई नहीं की।
मृतक के बेटे ओमाराम ने आरोप लगाया कि सूरजाराम, महेन्द्र, नाथूराम, अशोक, विनोद, सहीराम, दिनेश और रेशम ने मिलकर उनके पिता पर जानलेवा हमला किया था, जिसके कारण उनकी मौत हुई। मृतक के परिजनों ने मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।











