सरकार व नीतियाँ
11 May, 2026

डॉ. अशोक कुमार पंडा ने संभाला सेल के सीएमडी का कार्यभार

डॉ. अशोक कुमार पंडा ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार संभालते हुए उत्पादन विस्तार, सुरक्षा और मूल्यवर्धित उत्पादों पर फोकस करने की बात कही।

नई दिल्ली, 11 मई।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में डॉ. अशोक कुमार पंडा ने 9 मई 2026 को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे कंपनी में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे और करीब नौ महीनों तक निदेशक (वाणिज्यिक) का अतिरिक्त दायित्व भी संभाल रहे थे।

डॉ. पंडा ने वर्ष 1992 में मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के रूप में सेल में अपना करियर शुरू किया था। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. करने के बाद उन्होंने कंपनी के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में लंबे समय तक कार्य करते हुए प्रचालन, वित्तीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में व्यापक अनुभव हासिल किया।

निदेशक (वित्त) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई रणनीतिक पहलें शुरू कीं, जिनका उद्देश्य उत्पादन दक्षता और लाभप्रदता को बढ़ाना था। इसमें तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देना, उत्पाद विविधता का विस्तार कर उत्पादन क्षमता बढ़ाना तथा प्रचालन, विपणन, मानव संसाधन और वित्तीय नीतियों में सुधार शामिल रहा।

वाणिज्यिक प्रभार संभालते हुए उन्होंने कंपनी के संचालन को बाजार और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप ढालने पर विशेष ध्यान दिया। इस दौरान विक्रय मात्रा में वृद्धि, शुद्ध बिक्री प्राप्ति में सुधार, स्टॉक स्तर में कमी और ब्रांड मूल्य को मजबूत करने जैसे प्रयासों पर जोर दिया गया।

सीएमडी का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. पंडा ने कहा कि सेल अब उत्पादन क्षमता को 35 मिलियन टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाने के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्तार के साथ सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए घरेलू खनन को बढ़ावा देने और विदेशों में संसाधन अवसरों की तलाश कर कच्चे माल की आपूर्ति को सुरक्षित करना आवश्यक होगा। साथ ही कंपनी मूल्यवर्धित उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करेगी, बाजार विस्तार करेगी और सभी हितधारकों के लिए निरंतर मूल्य सृजन सुनिश्चित करेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़