राजनीति
11 May, 2026

कैट के प्रवीण खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री की सात सूत्री अपील का स्वागत किया, रेलवे फ्रेट सुधार पर दिया जोर

प्रवीण खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री की सात सूत्री अपील का समर्थन करते हुए रेलवे फ्रेट प्रणाली में सुधार की मांग की है ताकि माल परिवहन को अधिक कुशल, सस्ता और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

नई दिल्ली, 11 मई।

व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई सात सूत्री अपील का स्वागत किया है।

खंडेलवाल ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह आवश्यक है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने यह सात सूत्री संकल्प देश के सामने रखा है, जिसका पालन देश को नई मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि यह आह्वान हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान किया गया था।

उन्होंने रेलवे परिवहन को प्राथमिकता देने के प्रधानमंत्री के सुझाव का समर्थन करते हुए रेल मंत्री को पत्र भेजा और कहा कि बढ़ती ईंधन खपत, यातायात दबाव और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए रेलवे आधारित माल ढुलाई समय की आवश्यकता है।

खंडेलवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में रेलवे में आधारभूत ढांचे के विस्तार, विद्युतीकरण, फ्रेट कॉरिडोर, तकनीकी सुधार, स्टेशन पुनर्विकास, सुरक्षा और समयबद्ध संचालन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ है और रेलवे देश की आर्थिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है।

उन्होंने यह भी कहा कि रेल परिवहन माल ढुलाई का सबसे सस्ता, पर्यावरण अनुकूल और प्रभावी माध्यम है। यदि सड़क परिवहन का बड़ा हिस्सा रेलवे पर स्थानांतरित होता है तो इससे ईंधन की खपत घटेगी, लॉजिस्टिक लागत कम होगी, प्रदूषण में कमी आएगी और राजमार्गों पर दबाव भी कम होगा, जिससे हरित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सुधारों के बावजूद व्यापारियों और एमएसएमई इकाइयों को फ्रेट और पार्सल सेवाओं में कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे वे सड़क परिवहन पर निर्भर रहने को मजबूर होते हैं।

खंडेलवाल ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि फ्रेट प्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाया जाए, डिलीवरी व्यवस्था में जवाबदेही तय की जाए, सुविधा केंद्र विकसित हों, रियल टाइम ट्रैकिंग उपलब्ध कराई जाए, दरों को संतुलित किया जाए, पार्सल क्षमता बढ़ाई जाए, आधुनिक लोडिंग-अनलोडिंग ढांचा तैयार हो, अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी मजबूत की जाए, शिकायत निवारण प्रणाली को प्रभावी बनाया जाए और व्यापारियों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि रेलवे फ्रेट सेवाओं को अधिक सरल और व्यापार अनुकूल बनाया गया तो देशभर के व्यापारी स्वाभाविक रूप से रेल परिवहन को प्राथमिकता देंगे, जिससे रेलवे की आय बढ़ेगी और ईंधन पर निर्भरता घटेगी। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़