अपराध
27 May, 2026

एसएसबी ने 215 लीटर डीजल के साथ तस्कर को दबोचा, मोटरसाइकिल भी जब्त

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की फुलकाहा टीम ने गश्ती के दौरान मोटरसाइकिल से 215 लीटर डीजल की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से ईंधन और वाहन जब्त किया।

अररिया, 27 मई ।

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती तस्करी के बीच सशस्त्र सीमा बल की 56वीं बटालियन की फुलकाहा एफ समवाय टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। लक्ष्मीपुर गांव के पास सीमा स्तंभ संख्या 189/3 के समीप गश्त के दौरान टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका, जो गैलनों में भरकर 215 लीटर डीजल नेपाल की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था।

कार्रवाई के दौरान एसएसबी जवानों ने तस्कर को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के नबाबगंज वार्ड संख्या 10 निवासी 39 वर्षीय भोला कुमार साह के रूप में हुई है।

पूछताछ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसएसबी ने जब्त किए गए डीजल, मोटरसाइकिल तथा आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग फारबिसगंज को सौंप दिया।

क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर के कारण सीमा पार तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी और गश्त बढ़ा रही हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़