नई दिल्ली, 30 अप्रैल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल में टुडे चाणक्य ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में स्पष्ट बहुमत की संभावना जताई है। इसके साथ ही तमिलनाडु में द्रमुक की वापसी और केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए गए हैं, जबकि असम में अन्य सर्वे एजेंसियों की तरह भाजपा की भारी बहुमत से वापसी का अनुमान व्यक्त किया गया है।
पश्चिम बंगाल को लेकर किए गए मतदान पश्चात सर्वे के अनुसार भाजपा को 192, तृणमूल कांग्रेस को 100 तथा अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है, जिनमें 11 सीटों का उतार-चढ़ाव संभव बताया गया है। वोट प्रतिशत के आधार पर भाजपा को 45 प्रतिशत और तृणमूल कांग्रेस को 38 प्रतिशत मत मिलने की संभावना जताई गई है, जिसमें तीन प्रतिशत तक बदलाव संभव है। राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में बहुमत का आंकड़ा 148 है।
तमिलनाडु में सर्वे के अनुसार अन्नाद्रमुक को 125, द्रमुक को 45 और टीवीके को 63 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसमें 11 सीटों का अंतर संभव बताया गया है। वोट प्रतिशत के आधार पर अन्नाद्रमुक को 27, द्रमुक को 39 और टीवीके को 30 प्रतिशत मत मिलने की संभावना जताई गई है। राज्य में कुल 234 सीटों में बहुमत के लिए 118 सीटें आवश्यक हैं।
केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को 69, वामपंथी एलडीएफ को 64 और भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वोट प्रतिशत में यूडीएफ को 40, एलडीएफ को 38 और भाजपा प्लस को 20 प्रतिशत मत मिलने की संभावना है। 140 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 71 सीटें जरूरी हैं।
असम को लेकर अनुमान में भाजपा गठबंधन को 50 प्रतिशत, कांग्रेस गठबंधन को 38 प्रतिशत और अन्य को 12 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना बताई गई है। सीटों के आधार पर भाजपा को 102, कांग्रेस को 23 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है, जबकि राज्य की 126 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 64 निर्धारित है।



.jpg)

.jpg)





