अपराध
16 Apr, 2026

फिरोजाबाद में फर्जी लोन ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

फिरोजाबाद में साइबर क्राइम टीम ने फर्जी लोन के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।

फिरोजाबाद, 16 अप्रैल

फिरोजाबाद जिले की साइबर क्राइम सेल और थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी लोन दिलाने के नाम पर चल रहे एक अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए लोगों को झांसे में लेते थे।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में साइबर अपराध और ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर क्राइम सेल और थाना साइबर टीम ने दर्ज मामले की जांच के दौरान तीन आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों में अवधेश कुमार, निवासी ग्राम पुरा जनपद हाथरस व वर्तमान निवासी बिल्टीगढ़ थाना मक्खनपुर, सनीवेश अवस्थी निवासी महावीर नगर थाना दक्षिण और कुनाल उपाध्याय निवासी डॉ. बीना जैन क्लिनिक के पीछे जनपद फिरोजाबाद शामिल हैं, जिन्हें विजयपुरा तिराहे के पास से पकड़ा गया। इनके कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, फर्जी बैंक पासबुक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘धनी फाइनेंस’ के नाम से फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों को पांच लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस और रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराई जाती थी और बाद में एटीएम कार्ड के जरिए नकद निकासी कर आपस में बांट ली जाती थी।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को आर्थिक रूप से ठगने का काम कर रहा था और इनके नेटवर्क की आगे भी जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़