दिल्ली-एनसीआर
28 Apr, 2026

आरएमएल अस्पताल में अग्नि सुरक्षा कड़ी, फायर मार्शल तैनात

भीषण गर्मी में बढ़ते आगजनी खतरे को देखते हुए आरएमएल अस्पताल ने फायर अलार्म, प्रशिक्षण और फायर मार्शल तैनाती के जरिए अपनी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है और व्यापक सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल

भीषण गर्मी के बीच बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए राममनोहर लोहिया अस्पताल ने अपनी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ कर लिया है।

अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को जारी सूचना में बताया कि सभी भवनों में फायर अलार्म, स्प्रिंकलर और अग्निशमन उपकरणों की मजबूत व्यवस्था के साथ प्रशिक्षित फायर मार्शल नियुक्त किए गए हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगे।

फायर सेफ्टी वीक 2026 (4–10 मई) के अंतर्गत ‘सेफ स्कूल, सेफ हॉस्पिटल’ अभियान को और तेज किया गया है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता नहीं बल्कि वास्तविक समय में प्रतिक्रिया क्षमता और जमीनी स्तर की तैयारी को मजबूत करना है।

प्रशासन के अनुसार अब तक 2000 से अधिक कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा और मरीजों की सुरक्षित निकासी का विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। नर्सिंग स्टाफ से चयनित फायर मार्शल आपात स्थिति में नेतृत्व करते हुए त्वरित और व्यवस्थित बचाव कार्य सुनिश्चित करेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी के मौसम में आग लगने का सबसे बड़ा कारण ओवरलोडेड विद्युत प्रणाली है, जहां एसी, कूलर और अन्य उपकरणों के लगातार उपयोग से वायरिंग पर दबाव बढ़ जाता है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ता है। इसके साथ ही पुरानी वायरिंग, ढीले कनेक्शन, ज्वलनशील सामग्री का गलत भंडारण और फायर सिस्टम की अनदेखी भी प्रमुख कारण बनते हैं।

अस्पताल में नियमित मॉक ड्रिल, फायर ऑडिट और उपकरणों की सख्त निगरानी के माध्यम से जोखिम को कम करने की रणनीति लागू की गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़