गाजियाबाद, 05 मई
गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र स्थित कैला भट्ठा में पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर उठे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक पूर्व पार्षद की दूसरी पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला चर्चा में आ गया है।
दूसरी पत्नी नाजरीन का कहना है कि उनके पति हाजी खलील, जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है, ने करीब दो वर्ष पहले एक स्कूल से जुड़ी 20 वर्षीय युवती से चौथा निकाह कर लिया। आरोप है कि संबंधित युवती उसी विद्यालय से जुड़ी थी, जहां हाजी खलील प्रबंधन से जुड़े रहे हैं।
नाजरीन ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने अपनी अधिकांश संपत्ति, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है, नई पत्नी के नाम कर दी है। साथ ही उन्हें और उनके बच्चों को घर से बाहर करने की कोशिश की जा रही है।
परिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर भी उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हाजी खलील ने पार्षद बनने के बाद वर्ष 1998 में पहला विवाह किया था, जिससे उनके आठ बच्चे हैं। इसके बाद पहली पत्नी और बच्चों से अलग होकर उन्होंने वर्ष 1991 में नाजरीन से निकाह किया था।
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।








.jpg)
.jpg)