अपराध
16 May, 2026

घर में घुसकर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में घर में घुसकर जानलेवा हमला और फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फिरोजाबाद, 16 मई।

थाना एका क्षेत्र में घर में घुसकर जानलेवा हमला और फायरिंग करने के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रवी यादव उर्फ बन्टी अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर संजय के घर में जबरन घुस आया था। इस दौरान आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की।

घटना के संबंध में पीड़ित संजय के भाई ने 14 मई को थाना एका में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

थाना प्रभारी संजुल पांडेय के अनुसार, पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी रवि उर्फ बन्टी को नगला गजू क्षेत्र से मदीपुर की ओर नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़