हरिद्वार, 14 अप्रैल।
हरिद्वार में आगामी कुंभ पर्व के स्नान पर्वों की तिथियां कुंभ मेला प्रशासन द्वारा घोषित कर दी गई हैं, जिसके अनुसार अगले वर्ष होने वाले इस धार्मिक आयोजन का प्रमुख अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027 को मेष संक्रांति के अवसर पर संपन्न होगा।
कुंभ मेला अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख स्नानों की सूची में 14 अप्रैल 2027 के साथ-साथ 6 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि का अमृत स्नान तथा 8 मार्च 2027 को फागुन अमावस्या का अमृत स्नान शामिल किया गया है।
इसके अलावा अन्य स्नान पर्वों की तिथियां भी निर्धारित की गई हैं, जिनमें 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 6 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को बसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 7 अप्रैल 2027 को नव संवत्सर, 15 अप्रैल 2027 को श्रीराम नवमी तथा 20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर कुंभ स्नान शामिल रहेगा।









.jpg)
.jpg)


