एक्सक्लूसिव
11 Apr, 2026

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां तेज, रेलवे ने बनाया नया मेला अधिकारी पद, आईआरटीएस को जिम्मेदारी

हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को देखते हुए रेलवे ने नया मेला अधिकारी पद सृजित कर आईआरटीएस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है।

मुरादाबाद, 11 अप्रैल 2026।

मुरादाबाद रेल मंडल में वर्ष 2027 में हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाते हुए अर्धकुंभ मेला अधिकारी का नया पद सृजित किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष आयोजन के लिए रेलवे द्वारा यह नया पद बनाया गया है और इस पद की जिम्मेदारी आईआरटीएस अधिकारी चेतन तनेजा को सौंपी गई है। वर्तमान में चेतन तनेजा मुरादाबाद रेल मंडल में सीनियर डीओएम (जी) के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि नियुक्त मेला अधिकारी हरिद्वार स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों की निगरानी के साथ-साथ अर्धकुंभ के दौरान यात्री सुविधाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की देखरेख करेंगे, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 का आयोजन 14 जनवरी को मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा तक चलेगा। लगभग साढ़े तीन माह तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में कुल दस प्रमुख स्नान आयोजित किए जाएंगे।

उत्तराखंड सरकार द्वारा तैयारियों को गति दी जा रही है, जिसके अंतर्गत भीड़ प्रबंधन के लिए दस रेलवे स्टेशनों का उन्नयन और दस हजार लोगों की क्षमता वाला होल्डिंग क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।

इस आयोजन में शाही स्नान को विशेष महत्व दिया गया है, जिनमें मकर संक्रांति पर 14 जनवरी, महाशिवरात्रि पर 6 मार्च, सोमवती अमावस्या पर 8 मार्च तथा बैसाखी और मेष संक्रांति पर 14 अप्रैल को प्रमुख स्नान शामिल होंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़