अयोध्या, 10 अप्रैल 2026।
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में स्थित परकोटा के सभी मंदिरों सहित शेषावतार मंदिर, सप्त मंदिर और कुबेर टीला में आगामी 13 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए सामान्य दर्शन आरंभ किए जाएंगे, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार 13 अप्रैल से इन सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी और इसके लिए सामान्य दर्शन पास की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है।
मंदिर व्यवस्था से जुड़े गोपाल राव ने बताया कि सुगम दर्शन, विशिष्ट दर्शन और सामान्य दर्शन पास धारक श्रद्धालुओं के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर व्हील चेयर की सुविधा वाले श्रद्धालुओं को भी दर्शन का अवसर मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में प्रति दो घंटे के स्लॉट में अधिकतम 1500 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी, ताकि भीड़ प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके और श्रद्धालुओं को सहज दर्शन का अवसर मिल सके।
सामान्य दर्शन पास की ऑनलाइन बुकिंग आज से प्रारंभ कर दी गई है, जिससे श्रद्धालु पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बनाकर दर्शन कर सकेंगे।





_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)