मध्य प्रदेश
30 Apr, 2026

इंदौर से आए प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा, बिजली पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास

रोहतास जिले के मकराईन गांव में प्रेमिका की शादी तय होने की जानकारी मिलने के बाद इंदौर से आए युवक ने बिजली पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे ग्रामीणों और पुलिस ने समय रहते रोक लिया।

इंदौर, 30 अप्रैल।

बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकराईन गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब मध्य प्रदेश के इंदौर से आया एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और गले में प्लास्टिक की रस्सी डालकर जान देने की कोशिश करने लगा। यह पूरा घटनाक्रम फिल्मी अंदाज में देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से मिलने मकराईन गांव पहुंचा था, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी तय हो चुकी है और आगामी मई महीने में विवाह होना है। इस बात से आहत होकर वह मानसिक रूप से टूट गया और प्रेमिका के घर के पास स्थित बिजली के खंभे पर चढ़ गया।

इस दौरान वह करंट लगने और फांसी लगाने का प्रयास करने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना देखते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। नीचे उतरते समय उसकी गर्दन पर दबाव पड़ने से वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार युवक के संबंध में पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि प्रारंभिक रूप से वह इंदौर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उसका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़