बहराइच, 21 मई।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार शाम सुजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चफरिया गांव की हरिजन बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नौ माह की मासूम बच्ची की उसके ही चाचा ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कपड़े में लपेटकर लकड़ियों के ढेर के नीचे छिपा दिया।
घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के लोग जब वापस लौटे और पूछताछ की तो आरोपी चाचा हिचकिचाते हुए वहां से फरार हो गया।
बच्ची की मां जब घर के अंदर पहुंची तो उसने मासूम का शव लकड़ियों के बीच दबा हुआ देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया। मृतका की मां के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव की सुनीता अपने दो पुत्रों के साथ रहती है। बुधवार शाम परिवार के लोग पड़ोस में गए हुए थे, जबकि नौ माह की बच्ची चारपाई पर सो रही थी और उसी दौरान चाचा वहां मौजूद था। लौटने पर बच्ची नहीं मिली तो खोजबीन शुरू हुई, इसी दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर वह भाग निकला और बाद में शव कमरे में लकड़ियों के बीच मिला।
ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ तथा शराब का आदी बताया जा रहा है।






.jpg)







