अपराध
21 May, 2026

तय समय के बाद खुले शराब ठेकों पर पुलिस-आबकारी की संयुक्त दबिश, मचा हड़कंप

चित्तौड़गढ़ में तय समय के बाद शराब बिक्री की शिकायतों पर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर दो दुकानों पर दबिश दी और नियम उल्लंघन की जांच शुरू की।

चित्तौड़गढ़, 21 मई।

शहर में तय समय सीमा के बाद भी देर रात तक शराब बिक्री जारी रहने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो सरकारी शराब दुकानों पर दबिश दी।

बुधवार रात रेलवे स्टेशन और प्रतापनगर क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी-देशी शराब की दुकानों पर की गई इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर हो गए।

पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सदर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से कुछ दुकानों द्वारा नियमों की अनदेखी कर देर रात तक शराब बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। कई जगह आधा शटर खोलकर तय समय के बाद भी बिक्री किए जाने और कुछ दुकानों पर सुबह के समय पीछे के दरवाजों से ग्राहकों को शराब उपलब्ध कराने की बात सामने आई थी।

इन्हीं शिकायतों के आधार पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संचालक कुलदीप जादौन तथा प्रतापनगर क्षेत्र में संचालक दिनेश चौधरी की दुकानों पर दबिश दी गई।

पुलिस ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है और आगे भी निगरानी जारी रहेगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है तथा अवैध बिक्री की जांच भी की जा रही है।

शहर में लंबे समय से नियमों के विपरीत गतिविधियों की चर्चाओं के बीच इस कार्रवाई को प्रशासनिक सख्ती की शुरुआत माना जा रहा है, जिससे व्यवस्था में सुधार और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़