अपराध
26 May, 2026

वेयरहाउस विवाद में अपहरण, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने किया रेस्क्यू

इंदौर के राऊ क्षेत्र में वेयरहाउस सौदे को लेकर विवाद के चलते संचालक का अपहरण किया गया, जिसे पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुरक्षित छुड़ा लिया।

इंदौर, 26 मई ।

राऊ थाना क्षेत्र में वेयरहाउस के सौदे को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक संचालक का कथित तौर पर अपहरण कर मारपीट की गई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीड़ित को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित छुड़ा लिया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित सूरज की पत्नी ज्योति ने सोमवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसका पति पिगडंबर स्थित वाइन शॉप के पास खड़ा था, तभी कुछ लोग उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। सूचना मिलते ही राऊ थाना पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि वेयरहाउस की बिक्री को लेकर सूरज और आरोपी मुकेश के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते मुकेश और उसके साथियों ने सूरज को कार में जबरन बैठाकर सांवेर क्षेत्र के नागपुर गांव ले जाकर उसके साथ मारपीट की।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर पीड़ित को सुरक्षित मुक्त कराया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कार जब्त कर ली।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वेयरहाउस के सौदे में पीड़ित ने बाद में समझौते से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आरोपियों द्वारा उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़