अपराध
26 May, 2026

नामांतरण के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एसीबी की ट्रैप कार्रवाई

राजसमंद में एसीबी ने नामांतरण खोलने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, आरोपी ने राशि छिपाने की कोशिश भी की लेकिन बरामद कर ली गई।

जयपुर, 26 मई ।

राजसमंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई में नामांतरण खोलने के एवज में रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसीबी की इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर ने कार्रवाई करते हुए पटवारी राहुल कुमार शर्मा को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी पटवार हल्का सेमा और अतिरिक्त चार्ज बड़ा भाणुजा, तहसील खमनोर में कार्यरत था।

मामले में परिवादी ने शिकायत दी थी कि भूमि की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण खुलवाने के लिए पटवारी ने 7 हजार रुपये की मांग की थी। सत्यापन के दौरान आरोपी ने पहले ही 1 हजार रुपये ले लिए थे, जबकि शेष 4 हजार रुपये ट्रैप कार्रवाई के दौरान देने पर सहमति बनी थी।

एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पकड़े जाने के डर से रिश्वत की राशि अपने सरकारी आवास के शौचालय में फेंक दी, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया।

इसके बाद एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़