उत्तर प्रदेश
27 May, 2026

डीएम ने एआरटीओ कार्यालय के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता पर दिया जोर

देवरिया के जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

देवरिया, 27 मई।

जनपद में चकरवाधूस स्थित निर्माणाधीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के भवन का बुधवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्माण संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परियोजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और इस पर 7 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा चुकी है। शेष निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 61 लाख रुपये की धनराशि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों ने बताया कि बजट मिलते ही निर्माण को गति दी जाएगी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन से समन्वय स्थापित कर अवशेष धनराशि शीघ्र प्राप्त की जाए और आवंटन मिलने के दो माह के भीतर निर्माण पूर्ण कर भवन हैंडओवर करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़