अपराध
27 May, 2026

नरपतगंज के चकरदाहा में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, लाखों के गहने चोरी

नरपतगंज थाना क्षेत्र के चकरदाहा स्थित न्यू आरटी ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों द्वारा देर रात सेंध लगाकर लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए गए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अररिया, 26 मई ।

घटना बीती देर रात की है जब चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान संचालक रॉकी कुमार को एक शिक्षक के फोन के माध्यम से चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। दुकान पर पहुंचने पर ताला टूटा मिला और ज्वेलरी रखने वाला बक्सा पास के स्कूल परिसर में पड़ा मिला, जबकि उसमें रखे सभी आभूषण गायब थे।

दुकान संचालक के अनुसार चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि अधिकांश गहने ग्राहकों द्वारा बनवाने और मरम्मत के लिए दिए गए थे, जिन्हें चोरों ने निशाना बनाया।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, नरपतगंज थाना प्रभारी संजय कुमार तथा बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी 56वीं बटालियन की डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच हर पहलू से शुरू कर दी है और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि चोरी की इस वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़