राष्ट्रीय खेल
28 May, 2026

पूर्वोत्तर की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा, शिलॉन्ग में साई केंद्र पहुंचीं रक्षा खडसे

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने शिलॉन्ग स्थित साई केंद्र का दौरा कर खेल सुविधाओं की समीक्षा की और पूर्वोत्तर की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने पर जोर दिया।

शिलॉन्ग, 28 मई ।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने शिलॉन्ग स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी केंद्र का दौरा कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और खेल सुविधाओं का जायजा लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

दौरे के समय मंत्री ने विभिन्न खेल मैदानों और प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग खेलों में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली और खिलाड़ियों व कोचों से चर्चा करते हुए अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

रक्षा खडसे ने खिलाड़ियों के साथ कई खेल गतिविधियों में हिस्सा भी लिया। उन्होंने भारतीय राउंड तीरंदाजी में हाथ आजमाया और खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करने में अहम योगदान देती हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र खेल प्रतिभाओं से भरपूर है और यहां की खेल संस्कृति भी काफी मजबूत मानी जाती है। ऐसे में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल ढांचा, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रमों को मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

मंत्री ने शिलॉन्ग स्थित साई केंद्र को उच्च स्तरीय खिलाड़ियों के लिए संभावित हाई-एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बताते हुए कहा कि यहां का वातावरण, प्राकृतिक परिस्थितियां और मौसम प्रशिक्षण के लिहाज से काफी अनुकूल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि निरंतर सहयोग और विकास के साथ यह केंद्र भविष्य में बड़े खिलाड़ियों की तैयारी का अहम केंद्र बन सकता है।

इस दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक रजनीश मिश्रा, मेघालय ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जॉन खारशिंग समेत कई अधिकारी, कोच और सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़