राजनीति
03 Jun, 2026

पूर्वोत्तर दौरे पर अमित शाह, सीमा चौकी का करेंगे निरीक्षण

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे के दौरान सीमा चौकी का निरीक्षण करेंगे और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

नई दिल्ली, 03 जून ।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरान वह क्षेत्र के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

गृह मंत्री ने सामाजिक माध्यम पर अपने दौरे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित लंकामुरा सीमा चौकी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।

दौरे के दौरान अमित शाह सीमा सुरक्षा से जुड़े व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और सीमा क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही वह सीमा पर तैनात बीएसएफ कर्मियों के साथ संवाद भी करेंगे।

अपने कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री पूर्वोत्तर परिषद और उत्तर-पूर्व अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र से संबंधित बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे। इन बैठकों में क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र को केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल माना जाता है और इसी क्रम में यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और समन्वय से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़