देहरादून, 30 मई ।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून स्थित प्राचीन सिद्धपीठ टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने राष्ट्र की प्रगति और राज्य के विकास के लिए प्रार्थना की।
अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के तीसरे दिन उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी भागीदारी की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
पूजन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, सह-प्रभारी, कैबिनेट मंत्री सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।










