बिहार
01 Jun, 2026

किशनगंज में बस में शॉर्ट सर्किट, धुआं से मची अफरा-तफरी

किशनगंज बस स्टैंड के पास चलती बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं निकलने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक और कर्मियों की सतर्कता से सभी सुरक्षित बच गए।

किशनगंज, 01 जून।

शहर के बस स्टैंड के समीप रविवार रात सिलीगुड़ी से बिहार आ रही एक यात्री बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से इंजन से धुआं निकलने लगा, जिससे बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक और कर्मियों की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

बस संख्या बीआर09पीए2316 सिलीगुड़ी से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 35 से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस किशनगंज बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी इंजन क्षेत्र से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग घबराकर जल्दबाजी में उतरने लगे। स्थिति बिगड़ते देख चालक ने बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया।

बस कर्मियों ने यात्रियों को शांत रहने की अपील करते हुए एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि बस में लगे अग्निशमन यंत्र और उपलब्ध साधनों की मदद से धुएं पर काबू पाने की कोशिश की गई और एहतियातन बस को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जल्दबाजी में उतरते समय एक महिला यात्री को हल्की चोट भी लग गई, जिन्हें किशनगंज सदर अस्पताल में उपचार के बाद सामान्य बताया गया।

यात्रियों चिरंजीव और मिथिलेश ने बताया कि वे सिलीगुड़ी से बेगूसराय जा रहे थे, तभी अचानक धुआं निकलने से भय का माहौल बन गया, लेकिन चालक और कर्मियों की तत्परता से सभी सुरक्षित रहे, हालांकि घटना के कारण यात्रियों को करीब एक घंटे सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा, बाद में तकनीकी जांच और वैकल्पिक व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू की गई और किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़