टॉप न्यूज़
03 Jun, 2026

मालवीय नगर अग्निकांड में 21 मौतें, विदेशी नागरिक भी चपेट में

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग में 17 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

नई दिल्ली, 03 जून ।

राजधानी के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 17 विदेशी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे होटल परिसर में स्थित रेस्टोरेंट से आग की शुरुआत हुई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और आग ऊपरी मंजिलों के साथ बेसमेंट तक फैल गई। जान बचाने के लिए कई लोगों ने कमरों की खिड़कियों से छलांग लगा दी।

हादसे के दौरान एक मार्मिक दृश्य भी सामने आया, जब एक महिला अपने मासूम बेटे को सीने से लगाकर तीसरी मंजिल से कूद गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने के लिए तत्काल मदद शुरू की और कई लोगों को कंधों पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि बेसमेंट में फंसे कई लोगों का भी रेस्क्यू किया गया। कुल 40 लोगों को सुरक्षित बचाने में सफलता मिली। कई घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

यह आग छह मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित रेस्टोरेंट में लगी थी। कुछ ही देर में आग होटल के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच गई। होटल ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां प्रमुख अस्पताल मौजूद हैं और यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजन भी ठहरते थे।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार कई घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कुछ मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस को सीमित कमरों के संचालन की अनुमति मिली थी, लेकिन परिसर में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक कमरे बनाए गए थे। इसके अलावा भवन में अग्नि सुरक्षा से संबंधित अनिवार्य स्वीकृति नहीं होने की बात भी सामने आई है। बेसमेंट में प्रवेश और निकास का एकमात्र संकरा रास्ता होने के कारण बचाव कार्य में भी चुनौतियां आईं।

घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में संभावित चूक की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़