भोपाल, 03 जून ।
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में हुई भीषण आग की घटना में कई लोगों की मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है।
इस दर्दनाक हादसे को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अग्निकांड में कई लोगों की असामयिक मृत्यु हुई है, जबकि कुछ घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।
उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है तथा ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है।











