नई दिल्ली, 03 जून ।
दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद विदेश मंत्रालय ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित देशों के दूतावासों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विदेश मंत्री ने इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय लगातार दूतावासों के संपर्क में है और प्रभावित विदेशी नागरिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि राहत और पहचान प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि हौज रानी क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी आग की इस घटना में अब तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें अधिकतर विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में अधिकांश नागरिक अफ्रीकी देशों से संबंधित हैं, जिससे इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है।











