Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अमेरिका/यूरोप
01 Jun, 2026

जैसलमेर में टिफनी ट्रंप का भव्य स्वागत, जामनगर रवाना

टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बोलोस ने जैसलमेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऐतिहासिक स्थलों का अनुभव किया और विशेष विमान से जामनगर के लिए रवाना हुए।

जैसलमेर, 01 जून।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बोलोस ने सोमवार को जैसलमेर प्रवास पूरा कर विशेष चार्टर विमान से जामनगर के लिए रवाना हो गए। उनके स्वागत और प्रवास में राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं का जीवंत अनुभव देखने को मिला।

टिफनी और माइकल का काफिला सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंचा, जहां पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में विशेष इंतजाम किए। इसके बाद वे विशेष विमान से जामनगर के लिए उड़ान भर गए।

जैसलमेर में प्रवास के दौरान दोनों ने विश्व प्रसिद्ध सोनार किले का भ्रमण किया। पीले पत्थरों से निर्मित इस किले की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व ने टिफनी और माइकल को प्रभावित किया।

सूर्यगढ़ जैसलमेर में होटल में दोनों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। यहां लोक कलाकारों ने घूमर नृत्य और पारंपरिक संगीत प्रस्तुत किया। टिफनी ने इस अवसर पर अपने मोबाइल से नृत्य और संगीत का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर जैसलमेर यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें किले, होटल, कलाकारों की प्रस्तुतियों और स्वागत समारोह की झलक शामिल थी। टिफनी ने अपने पति और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के साथ सेल्फी भी साझा की और उन्हें अपना मित्र बताया।

भारत यात्रा के दौरान टिफनी ट्रंप ने दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम, आगरा के ताजमहल और जैसलमेर के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। रविवार रात जैसलमेर में उनके सम्मान में विशेष सांस्कृतिक संध्या और डिनर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थार के लोक कलाकारों ने सूफी संगीत, कालबेलिया नृत्य और पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए, जिसे टिफनी और माइकल देर रात तक आनंद लेते रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़