उत्तर प्रदेश
01 Jun, 2026

मौसम के अनुकूल रुख से किसानों के खिले चेहरे, धान की नर्सरी की तैयारी तेज

मीरजापुर में अनुकूल मौसम और वर्षा ने धान की खेती के लिए आदर्श परिस्थितियां बना दी हैं। किसान लोक परंपराओं के अनुरूप बंपर उत्पादन की उम्मीद में नर्सरी की तैयारी में जुटे हैं।

मीरजापुर, 01 जून ।

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हाल ही में हुई वर्षा और उसके बाद निकली तेज धूप ने खरीफ फसलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर दिया है, जिससे किसानों में भारी उत्साह है। लोककवि घाघ की पारंपरिक कहावतों के अनुरूप बदलते मौसम को देखते हुए किसान अब बंपर पैदावार की उम्मीद लगाए हुए हैं।

हाल की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुँच गई है, जिससे कृषि कार्यों ने गति पकड़ ली है। किसान खेतों की जुताई, मेड़बंदी और खरपतवार नष्ट करने जैसे कार्यों में व्यस्त हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र में वर्षा और मृगशिरा में पर्याप्त गर्मी धान की खेती के लिए अत्यंत शुभ संकेत है। अगैती खेती करने वाले किसान 1 से 5 जून के बीच धान की नर्सरी डालने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोककवि घाघ की प्रसिद्ध कहावत—"रोहिणी बरसे, मृग तपे, कुछ-कुछ आद्रा जाए..."—इन दिनों चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। अनुभवी किसानों का मानना है कि यह केवल कहावतें नहीं, बल्कि पीढ़ियों का कृषि अनुभव है। मौसम के वर्तमान मिजाज को देखते हुए किसानों को भरोसा है कि इस वर्ष धान की फसल रिकॉर्ड उत्पादन देगी। स्थानीय किसान लालता प्रसाद, आत्माराम पांडेय और गुलाब सिंह का कहना है कि समय पर हुई वर्षा से मिट्टी की उर्वरता और नमी में सुधार हुआ है, जो खरीफ की मुख्य फसल के लिए बेहद लाभदायक है।

कृषि कार्यों के साथ-साथ ग्रामीण अपने कच्चे मकानों, खपड़ैल और झोपड़ियों की मरम्मत में भी जुट गए हैं ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। कुल मिलाकर, मीरजापुर का समूचा ग्रामीण अंचल इस बार उन्नत फसल और आर्थिक समृद्धि की नई उम्मीदों के साथ खेती की तैयारियों में लगा है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़