अपराध
01 Jun, 2026

खीरी पुलिस की सख्त पैरवी, 31 से अधिक अपराधियों को मिली सजा

लखीमपुर खीरी में मई माह के दौरान पुलिस की प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न गंभीर मामलों में 31 से अधिक अपराधियों को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

लखीमपुर, 01 जून ।

लखीमपुर खीरी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मई माह के दौरान विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने 31 से अधिक दोषियों को सजा सुनाई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या, दुष्कर्म, डकैती, गैंगस्टर अधिनियम, मादक पदार्थ तस्करी और शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों में सुनवाई के दौरान मजबूत साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए गए। इसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने आरोपितों को दोषी मानते हुए कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की गई। गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

मई माह में जिन मामलों में फैसला आया, उनमें गैंगस्टर अधिनियम, अपहरण और चोरी जैसे अपराधों से जुड़े कई दोषियों को सजा सुनाई गई। अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध होने पर कारावास का आदेश दिया।

मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में भी न्यायालय ने आरोपितों के खिलाफ निर्णय सुनाते हुए सजा निर्धारित की। कई मामलों में अभियुक्तों को जेल में बिताई गई अवधि के बराबर कारावास की सजा दी गई।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों को कानून के दायरे में लाने और न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अभियोजन की प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जाएगा।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़