भोपाल के नौकरशाही गलियारों में इन दिनों एक बंगला चर्चा...
भोपाल के नौकरशाही गलियारों में इन दिनों एक बंगला चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा इसकी बनावट या लोकेशन की नहीं, बल्कि इसकी बिक्री की कीमत की है। जानकार बताते हैं कि जिस बंगले की एक कीमत लगाई जा रही थी, वह उससे कई गुना अधिक पर बिक गया। खरीदार भी विभागीय दुनिया का ही एक जाना-पहचाना नाम बताया जा रहा है।
अब असली चर्चा बंगले की नहीं, उस रकम की है। सलाहकारों ने भी अपने-अपने सुझाव दे दिए हैं। खेती-किसानी का पुराना फार्मूला फिर चर्चा में है। हालांकि जिस जमीन के भरोसे यह हिसाब-किताब दुरुस्त होना है, उसे जानने वाले बताते हैं कि वहां वर्षों से फसल नहीं उगी। लेकिन सरकारी कागजों की खेती में पैदावार का मौसम कभी खराब नहीं होता। यही कारण है कि बंगले से ज्यादा चर्चा उसकी बिक्री के बाद की कहानी की हो रही है।